Prabhagiy Vikray Prabandhak UP Van Nigam V/S Ram Charitr Bargah
Ram Charitr Bargah filed a consumer case on 03 Feb 2022 against Prabhagiy Vikray Prabandhak UP Van Nigam in the Bahraich Consumer Court. The case no is MA/33/2021 and the judgment uploaded on 03 Feb 2022.
Uttar Pradesh
Bahraich
MA/33/2021
Ram Charitr Bargah - Complainant(s)
Versus
Prabhagiy Vikray Prabandhak UP Van Nigam - Opp.Party(s)
Sri Umesh Chandra Srivastava
03 Feb 2022
ORDER
आज परिवाद पेश हुआ। पुकारा गया। परिवादी के विद्वान अधिवक्ता उपस्थित आये।
परिवादी राम चरित्र बरगाह की तरफ से उपभोक्ता संरक्षण अधिनयम की धारा 35 के अधीन उसके विधिक देयकों में से मु0 20,580/- की अवैध कटौती कर लेने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के एवज में क्षतिपूर्ति हेतु परिवाद प्रस्तावित किया गया है। पत्रावली अंगीकरण के बिन्दु पर सुनवाई हेतु नियत है। चूकि पत्रावली दिनाॅंक 01.09.2021 से अंगीकरण के बिन्दु पर सुनवाई हेतु नियत चल रही है। अंगीकरण के बिन्दु पर कोई आदेश अभी पारित नहीं हेै। अद्यतन अधिनियम के अनुसार 21 दिन में यदि प्रस्तावित परिवाद निरस्त नहीं कर दिया गया, तो उसे स्वीकार माना जायेगा।
कार्यालय आख्या का अवलोकन किया गया। परिवादी के अनुसार प्रस्तावित मामले में कोई शुल्क देय नहीे है। अतः प्रकीर्ण वाद/33/2021 निरस्त होकर परिवाद के रूप में दर्ज किये जाने योग्य है।
आदेश
परिवाद अंगीकृत होकर पंजीकृत हो। विपक्षीगण को पंजीकृत डाक से नोटिस जारी हो। पत्रावली सुनवाई एंव जवाबदावा हेतु दिनाॅंक 17.3.2022 को पेश हो।
Consumer Court Lawyer
Best Law Firm for all your Consumer Court related cases.