Uttar Pradesh

Bareilly-II

CC/78/2008

SANJAY VERMA - Complainant(s)

Versus

POWER CORPORATION - Opp.Party(s)

18 Nov 2023

ORDER

1. परिवादी अनुपस्थित।
2. विपक्षीगण अनुपस्थित।
3. दिनॉक 05.03.2008 से लम्बित यह परिवाद प्रकरण क्रमॉक - 78/2008 में निबन्धक राज्य आयोग लखनऊ के पत्र संख्या - 3394/एस.सी.डी.आर.सी./यू.पी./अधि.90/07 पार्ट-2 के अनुसार विद्युत चोरी से सम्बन्धित वादों की सुनवाई को स्थगित करने के मान्नीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा पारित स्पेशल लीव टू अपील (सिविल) सं.-35906/2011 में प्रतिपादित सिद्धान्तों एवम् निर्देशों के पालन में उच्चतम न्यायालय के अग्रिम आदेश तक के लिए सुनवाई दिनॉक 03.05.2012 से स्थगित है।
4. सुनवाई स्थगन समाप्त किये जाने के सम्बन्ध में मान्नीय उच्चतम न्यायालय का कोई आदेश आज दिनॉक 18.11.2023 तक अप्राप्त है।
5. उभय पक्ष भी तब से लगातार अनुपस्थित हैं। पक्षकारों की ओर से भी अब तक सुनवाई आगे जारी रखे जाने के सम्बन्ध में कोई पहल नहीं की गई है।
6. अतः पक्षकारों की लगातार अनुपस्थिति तथा परिवाद प्रकरण की कार्यवाही में स्थगन समाप्त होने की सूचना न होने के कारण इस परिवाद प्रकरण को वर्तमान् स्तर अनावश्यक रूप से बार-बार तारीखें नियत किये जाने का कोई औचित्य प्रतीत नहीं होता। 
7. मान्नीय उच्चतम न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश समाप्त किये जाने की सूचना दिये जाने अथवा परिवादी द्वारा स्थगन आदेश समाप्त होने के समबन्ध में प्रमाण पेश किये जाने की दशा में यह परिवाद प्रकरण पुनः पूर्व नम्बर पर दर्ज की जाकर यह निष्पादन कार्यवाही पुनः प्रारम्भ की जावेगी।
10. यह परिवाद प्रकरण पंजी से निरस्त किया जावे। इस मूल परिवाद प्रकरण क्रमॉक - 78/2008 पर दर्ज इस प्रकरण के अभिलेख के शीर्ष में लाल स्याही से अभिलेख सुरक्षित रखे जाने की टीप लगाते हुये फिलहाल प्रकरण का अभिलेख अभिलेखागार भेजा जावे।

 

Consumer Court Lawyer

Best Law Firm for all your Consumer Court related cases.

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!
5.0 (615)

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!

Experties

Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes

Phone Number

7982270319

Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.