राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ0प्र0, लखनऊ
प्रकीर्ण वाद संख्या-128/2021
(मौखिक)
सादिक ........................परिवादी
बनाम
मै0 स्वास्तिक मल्टीट्रेड प्रा0लि0 ......................विपक्षी/आवेदक
समक्ष:-
1. माननीय न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार, अध्यक्ष।
2. माननीय श्री विकास सक्सेना, सदस्य।
परिवादी की ओर से उपस्थित : कोई नहीं।
विपक्षी की ओर से उपस्थित : कोई नहीं।
दिनांक: 06.06.2022
माननीय न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार, अध्यक्ष द्वारा उदघोषित
निर्णय
प्रस्तुत प्रकीर्ण वाद में दिनांक 25.01.2022 को निम्न आदेश पारित किया गया था:-
''प्रकीर्णवाद पुकारा गया, जिसके माध्यम से आवेदक द्वारा इस न्यायालय द्वारा पारित आदेश दि0 05.10.2021 को पुनर्निरीक्षण हेतु प्रार्थना की गई। दि0 13.01.2022 को भी प्रस्तुत प्रकीर्णवाद पुकारा गया था। विगत तिथियों पर भी आवेदक अनुपस्थित था, पूर्व की तिथि पर भी अनुपस्थित था और आज वह पुन: अनुपस्थित है, अतएव प्रस्तुत प्रकीर्णवाद सम्बन्धित पीठ (मा0 न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार, अध्यक्ष एवं श्री विकास सक्सेना, सदस्य) के सम्मुख दि0 06.06.2022 को सुनवाई हेतु सूचीबद्ध किया जावे।''
तद्नुसार इस विशेष पीठ (माननीय न्यायमूर्ति श्री अशोक कुमार, अध्यक्ष एवं माननीय श्री विकास सक्सेना, सदस्य) के सम्मुख प्रस्तुत प्रकीर्ण वाद पुन: सूचीबद्ध किया गया है। विशेष पीठ का गठन मात्र इस प्रकीर्ण वाद की सुनवाई हेतु किया गया, परन्तु पीठ के सम्मुख आवेदक के अधिवक्ता अनुपस्थित हैं, पक्षकार भी अनुपस्थित हैं। तद्नुसार प्रकीर्ण वाद निरस्त किया जाता है।
आशुलिपिक से अपेक्षा की जाती है कि वह इस निर्णय/आदेश को आयोग की वेबसाइट पर नियमानुसार यथाशीघ्र अपलोड कर दें।
(न्यायमूर्ति अशोक कुमार) (विकास सक्सेना)
अध्यक्ष सदस्य
जितेन्द्र आशु0
कोर्ट नं0-1