(मौखिक)
विविध वाद संख्या-363/2022
जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता बनाम दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लि0
माननीय श्री सुशील कुमार, सदस्य द्वारा उद्घोषित
आदेश
06.12.2022
विविध वाद पेश हुआ। आवेदक के विद्वान अधिवक्ता श्री नीरज पालीवाल उपस्थित आए। आवेदक द्वारा यह विविध आवेदन इस आशय से प्रस्तुत किया गया है कि अपील संख्या-1102/2002, जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता बनाम दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लि0 में पारित निर्णय एवं आदेश दिनांक 11.10.2022 में पैरा संख्या-3 की अंतिम पंक्ति में रू. 7,100/- एवं पैरा संख्या-4 की द्वितीय पंक्ति में रू. 7,100/- की क्षतिपूर्ति के लिए आदेशित किया गया है, जबकि लिपिकीय त्रुटिवश रू. 70100/- अंकित हो गया है। प्रश्नगत निर्णय एवं आदेश के अवलोकन से इस तर्क की पुष्टि होती है।
तदनुसार निर्णय एवं आदेश में इस लिपिकीय त्रुटि को दुरूस्त किया जाता है। विविध आवेदन तदनुसार स्वीकार किया जाता है। निर्णय एवं आदेश दिनांक 11.10.2022 में पैरा संख्या-3 की अंतिम पंक्ति में रू. 7,100/- एवं पैरा संख्या-4 की द्वितीय पंक्ति में रू. 7,100/- अंकित किया जाता है।
तदनुसार विविध वाद निस्तारित किया जाता है।
पत्रावली दाखिल दफ्तर की जाए।
आशुलिपिक से अपेक्षा की जाती है कि वह इस आदेश को आयोग की वेबसाइट पर नियमानुसार यथाशीघ्र अपलोड कर दे।
(विकास सक्सेना) (सुशील कुमार)
सदस्य सदस्य
लक्ष्मन, आशु0,
कोर्ट-2