राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ0प्र0, लखनऊ।
मौखिक
पुनरीक्षण सं0-२६/२०११
श्री राम वृष पाण्डेय पुत्र श्री रामकेवल पाण्डेय निवासी ग्राम ददरी हरदो पो0 सिस बनियां जनपद संतकबीर नगर।
.............पुनरीक्षणकर्ता.
बनाम
- बृजेश ट्रैक्टर मुखलिस पुररोड, खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर एंव एक अन्य ।
.........प्रत्यर्थीगण.
समक्ष:-
- माननीय श्री उदय शंकर अवस्थी, पीठा0सदस्य।
- माननीय श्री महेश चन्द, सदस्य।
पुनरीक्षणकर्ता की ओर से उपस्थित : कोई नहीं।
प्रत्यर्थीगण की ओर से उपस्थित: कोई नहीं।
दिनांक:२९/०७/२०१६
माननीय श्री महेश चन्द, सदस्य द्वारा उदघोषित
निर्णय
पुनरीक्षणकर्ता की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। यह पुनरीक्षण याचिका वर्ष २०११ से लंबित है। पुनरीक्षणकर्ता ने प्रत्यर्थी को नोटिस भेजे जाने हेतु पैरवी नहीं की है, जबकि इस संबंध में विशेष रूप से पुनरीक्षणकर्ता को निर्देशित किया जा चुका है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुनरीक्षणकर्ता को इस पुनरीक्षण याचिका में कोई रूचि नहीं रह गयी है। यह पुनरीक्षण याचिका परिवाद सं0-१४४/२००८ में जिला मंच द्वारा पारित आदेश दिनांक १५/०२/२०११ के विरूद्ध योजित की गयी है। प्रश्नगत आदेश द्वारा पुनरीक्षण संशोधन प्रार्थना पत्र को जिला मंच द्वारा निरस्त कर दिया गया है।
प्रश्नगत आदेश का हमने अवलोकन किया।
प्रश्नगत आदेश विधिक रूप से त्रुटिपूर्ण भी प्रतीत नहीं हो रहा है। तदनुसार पुनरीक्षण याचिका निरस्त किए जाने योग्य है।
आदेश
पुनरीक्षण याचिका निरस्त की जाती है।
(उदय शंकर अवस्थी) (महेश चन्द)
पीठा0सदस्य सदस्य
सत्येन्द्र, आशु0 कोर्ट नं0-4