
View 4684 Cases Against Lic Of India
BRIJBHUSHAN LAL GUPTA S/O LATE GYAN CHAND filed a consumer case on 25 Sep 2018 against BRANCH MANAGER LIC OF INDIA AND 2 OTHERS in the Shahjahanpur Consumer Court. The case no is EA/37/2016 and the judgment uploaded on 25 Sep 2018.
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम, शाहजहांपुर।
निष्पादन वाद सं0 37/2016
ब्रज भूषण लाल बनाम भारतीय जीवन बीमा निगम आदि
दिनांक 25/09/2018
प्रार्थना पत्र सं0- 25 परिवादी की ओर से इस आशय से प्रस्तुत किया गया है कि परिवादी को इस प्रकरण में जमा की गयी समस्त धनराशि का भुगतान करने की कृपा की जाये। उक्त प्रार्थना पत्र के साथ आंकड़न शीट भी प्रस्तुत की गयी है।
पत्रावली का अवलोकन किया गया है। पत्रावली के अवलोकन से यह स्पष्ट होता है कि इस प्रकरण में एफ0डी0आर0 परिपक्वता धनराशि मु0 5,12,507/- रू0 जिस पर आज तक के ब्याज की धनराशि 11,570/- रू0 हुआ। अपील के दौरान मा0 राज्य आयोग में जमा की गयी धनराशि मु0 33,439/- रू0 जिस पर देय ब्याज 1100/- रू0 कुल मु0 5,58,616/- रू0 फोरम के बचत खाते में जमा है।
कार्यालय आख्या का अवलोकन किया गया जिसके अनुसार उपरोक्त धनराशि परिवादी के पक्ष में अवमुक्त किया जा सकता है।
आदेश
परिवादी श्री ब्रज भूषण लाल पुत्र स्व0 ज्ञान चन्द के पक्ष में मु0 5,58,616/- रू0 ( पांच लाख अठावन हजार छः सौ सोलह रूपये) का अकाउण्ट पेयी चेक जारी किया जाये। प्रार्थना पत्र सं0 25 तदानुसार निस्तारित किया जाता है।
सदस्य अध्यक्ष
Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes
Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.