Uttar Pradesh

StateCommission

MA/91/2018

Anoop - Complainant(s)

Versus

Branch Manager HDFCBank - Opp.Party(s)

Naveen Kumar Tiwari

16 Jul 2018

ORDER

STATE CONSUMER DISPUTES REDRESSAL COMMISSION, UP
C-1 Vikrant Khand 1 (Near Shaheed Path), Gomti Nagar Lucknow-226010
 
Miscellaneous Application No. MA/91/2018
( Date of Filing : 09 Mar 2018 )
In
C/122/2015
 
1. Anoop
S/O Sri Ramphal R/O Village Sandhan Tehsil Kirawali Agra
...........Appellant(s)
Versus
1. Branch Manager H.D.F.C.Bank
Branch Kirawali Agra
...........Respondent(s)
 
BEFORE: 
 HON'BLE MR. JUSTICE AKHTAR HUSAIN KHAN PRESIDENT
 HON'BLE MR. Mahesh Chand MEMBER
 
For the Appellant:
For the Respondent:
Dated : 16 Jul 2018
Final Order / Judgement

मौखिक

विविध वाद संख्‍या-91/2018

अनूप बनाम ब्रांच मैनेजर, एच0डी0एफ0सी0 बैंक व अन्‍य

16.07.2018

आवेदक के विद्वान अधिवक्‍ता श्री नवीन कुमार तिवारी उपस्थित आए।‍ विपक्षीगण की ओर से कोई उपस्थित नहीं है। विपक्षीगण को नोटिस रजिस्‍टर्ड डाक से दिनांक 15.05.2018 को प्र‍ेषित की गयी है, जो अदम तामील वापस प्राप्‍त नहीं हुई है। अत: विपक्षीगण पर नोटिस का तामीला पर्याप्‍त माना जाता है।

आवेदक के विद्वान अधिवक्‍ता को सुना गया।

आवेदक की ओर से अन्‍तरण प्रार्थना पत्र जिला फोरम-प्रथम, आगरा में लम्बित परिवाद संख्‍या-122/2015 अनूप बनाम एच0डी0एफ0सी0 बैंक व अन्‍य को जिला फोरम-प्रथम, आगरा से किसी अन्‍य जिला फोरम को अन्‍तरित करने हेतु प्रस्‍तुत किया गया है। आवेदन पत्र में कथित तथ्‍यों से स्‍पष्‍ट है कि अन्‍तरण प्रार्थना पत्र में आवेदक का मुख्‍य आधार यह है कि परिवाद तीन साल से जिला फोरम के समक्ष लम्बित है और पक्षों का साक्ष्‍य पूरा हो चुका है। फिर भी जिला फोरम द्वारा परिवाद का अन्तिम रूप से निस्‍तारण नहीं किया जा रहा है।

आवेदक द्वारा आवेदन पत्र में कथित तथ्‍यों को दृष्टिगत रखते हुए हम इस मत के हैं कि परिवाद किसी अन्‍य जिला फोरम को अन्‍तरित करने के स्‍थान पर जिला फोरम-प्रथम, आगरा को परिवाद का निस्‍तारण तीन मास के अन्‍दर करने हेतु निर्देशित किया जाना आवश्‍यक है। तदनुसार जिला फोरम-प्रथम, आगरा को निर्देशित किया जाता है कि वह उपरोक्‍त परिवाद का निस्‍तारण विधि के अनुसार तीन मास के अन्‍दर सुनिश्चित करे। आवेदक द्वारा प्रस्‍तुत प्रार्थना पत्र तदनुसार निस्‍तारित किया जाता है।

 

 

 

       (न्‍यायमूर्ति अख्‍तर हुसैन खान)          (महेश चन्‍द)       

           अध्‍यक्ष                   सदस्‍य           

जितेन्‍द्र आशु0

कोर्ट नं0-1

 
 
[HON'BLE MR. JUSTICE AKHTAR HUSAIN KHAN]
PRESIDENT
 
[HON'BLE MR. Mahesh Chand]
MEMBER

Consumer Court Lawyer

Best Law Firm for all your Consumer Court related cases.

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!
5.0 (615)

Bhanu Pratap

Featured Recomended
Highly recommended!

Experties

Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes

Phone Number

7982270319

Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.