
रमेश चन्द्र पटेल पुत्र स्व० राजाराम filed a consumer case on 02 Apr 2024 against शाखा प्रबंधक मैगमा फाइनेंस कार्पोरेशन लि० in the Allahabad Consumer Court. The case no is CC/131/2015 and the judgment uploaded on 05 Apr 2024.
| DISTRICT CONSUMER DISPUTE REDRESSAL COMMISSION |
| PRAYAGRAJ |
| |||||
|
| BEFORE: | |
| JUDGES MOHAMMAD IBRAHIM PRESIDENT | |
| Shri Prakash Chandra Tripathi MEMBER |
| PRESENT: |
Dated : 02 Apr 2024
| Order |
02.04.2024 पत्रावली पेश हुई। परिवादी मय अधिवक्ता उपस्थित है। विपक्षी अधिवक्ता उपस्थित है। परिवादी की तरफ से सुलहनामा प्रार्थना पत्र इस आशय का प्रस्तुत किया गया है कि परिवादी एवं विपक्षी के मध्य सुलह समझौता हो गया है। सुलह समझौता के प्रकाश में परिवादी को विपक्षी से 3,50,000/- रू० (तीन लाख पचास हजार रू०) प्राप्त हो गया है, अब कोई बकाया शेष नहीं रह गया है। परिवाद में दिनांक-14.08.2024 की तिथि नियत है। ऐसी स्थिति में पूर्व नियत तिथि दिनांक-14.08.2024 को निरस्त कर परिवाद की सुनवाई आज करके सुलहनामा के आधार पर परिवाद का निस्तारण किये जाने की प्रार्थना की गई है। सुना गया। परिवादी द्वारा प्रस्तुत पूर्व नियत तिथि दिनांक-14.08.2024 को निरस्त कर परिवाद की सुनवाई आज करके सुलहनामा के आधार पर परिवाद का निस्तारण किये जाने का प्रार्थना पत्र स्वीकार किया जाता है। विपक्षी द्वारा कोई आपत्ति नहीं की गई है। परिवादी तथा विपक्षी के मध्य सुलह समझौता हो गया है। सुलह समझौता के अन्तर्गत परिवादी को विपक्षी संख्या-01 शाखा प्रबन्धक मैग्मा फिनकार्प (वर्तमान पूना वाला फिनकार्प लि०) से 3,50,000/-रू० (तीन लाख पचास हजार रू०) जरिये डिमाण्ड ड्राफ्ट संख्या-634619 आई.सी.आई.सी.आई. बैंक शाखा प्रयागराज दिनांकित-21.03.2024 प्राप्त हो गया है। परिवादी द्वारा उपरोक्त धनराशि पूर्ण संतुष्टि में प्राप्त किये जाने का पृष्ठांकन आर्डरशीट पर भी किया गया है। अतः परिवादी द्वारा प्रस्तुत उपरोक्त सुलहनामा प्रार्थना पत्र तथा आर्डरशीट पर किये गये उपरोक्त पृष्ठांकन के आधार पर परिवाद निरस्त किया जाता है। सुलहनामा आदेश का अंश रहेगा। पत्रावली दाखिल दफ्तर हो।
|
| [JUDGES MOHAMMAD IBRAHIM] |
| PRESIDENT |
| [ Shri Prakash Chandra Tripathi] |
| MEMBER |
Consumer Court | Cheque Bounce | Civil Cases | Criminal Cases | Matrimonial Disputes
Dedicated team of best lawyers for all your legal queries. Our lawyers can help you for you Consumer Court related cases at very affordable fee.