उपस्थिति- श्री देवचन्*द मीणा- अध्*यक्षजिला मंच उपभोक्*ता संरक्षण,धौलपुर (राज0)
श्री यदुनाथ शर्मा - सदस्*य
श्रीमती अलका यादव सदस्*य
प्रकरण क्रमॉक 98/2007
1- बाबूलाल वघेल पुत्र श्री श्*यामलाल वघेल आयु 72 साल निवासी ग्राम
दुवाटी उपतहसील मनियां जिला धौलपुर राज0
................. परिवादी
1-महाप्रबंधक दूरसंचार विभाग भरतपुरबनाम
2-सहायक अभियंता दूरसंचार विभाग धौलपुर
................. विपक्षीगण
परिवाद अधीन धारा 12उपभोक्*ता संरक्षण अधि0 1986
उपस्थिति अभिभाषक गण
1- श्री जयसिंह परमार एडवोकेट परिवादी की ओर से
2- श्री पंकज सक्*सेना एडवोकेट विपक्षीगण की ओर से
दिनॉक 19/03/2009आदेश
संक्षेप में प्रकरण के तथ्*य इस प्रकार है कि परिवादी ने विपक्षीगण के यहां टेलीफोन कनेक्शन बाबत आवेदन किया जिसका डिमाण्*डनोटिस तारीखी 17/01/2001 परिवादी द्वारा दिनॉक 25/05/2001 को रसीद सं0 53 केमाध्*यम से 500 रूपये जमा करा दिये । परिवादी सीनियर सिटीजन है जिसे नियमानुसार कनेक्*शन शीघ्र दिया जाता है लेकिन विपक्षी द्वारा कनेक्*शन नहीं दिया गया है । परिवादी की पत्*नी ही साथ में रहती है और उसका पुत्र बाहर रहता है उसकी देखरेख करनेवाला कोई नहीं है कभी कोई आवश्*यकता पडती है या कोई खैर खवर लेनी होती है तो प्रार्थी के पास टेलीफोन नहोने के कारण बातचीत नहीं कर पाता है जो विपक्षीगण की सेवाओं से वंचित होने के कारण काफी मानसिक परेशानी रहती है । अंत में कनेक्*शन दिलाने व हर्जा खर्चा दिलाने की मांग की है।
विपक्षी ने जवाव पेश कर जाहिर किया है कि परिवादी ने कनेक्*शन लेने वावत प्रार्थना पत्र प्रस्*तुत किया व डिमाण्*ड राशि जमा कराई लेकिन लाइन फिजिवल न होने के कारण कनेक्*शन नहीं दिया जा सका परिवादी को Wll कनेकशन के लिए कहा तो उन्*होने मना कर दिया ।
दोनों पक्षों की बहस सुनी गई ।पत्रावली का अवलोकन किया गया । हमारी विनम्र राय में मत है कि परिवादी एक सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आता है । विपक्षी विभाग का कर्तव्*य था कि उसे तुरन्*त कनेक्*शन दिया जावे लेकिन कनेक्*शन नहीं दिया गया जिसकी वजह से परिवादी काफी परेशान रहा और मानसिक अशांति रही । अत: परिवादी का परिवाद स्*वीकार किया जाकर विपक्षीगण को आदेश दिया जाता है कि परिवादी चाहे तो उसको WLL कनेक्*शन दे दिया जावे अन्*यथा डिमाण्*ड राशि 500/- रूपये लौटाई जावे और परिवाद व्*यय व हर्जा के 500/- रूपये भी विपक्षीगण परिवादी को अदा करेगा । आदेश की पालना दो माह के अन्*दर की जावे ।
(देवचन्*द मीणा)
अध्*यक्ष
जिला मंच उपभोक्*ता संरक्षण
धौलपुर
आदेश आज दिनॉक 19/03/09 को लिखाया जाकर सुनाया गया ।
(यदुनाथ शर्मा ) (अलका यादव) (देवचन्*द मीणा)
सदस्*य सदस्*य अध्*यक्ष
जिला मंच उपभोक्*ता जिला मंच उपभोक्*ता जिला मंच उपभोक्*ता
संरक्षण धौलपुर संरक्षण,धौलपुर संरक्षण, धौलपुर


LinkBack URL
About LinkBacks
Submit Complaint..
