सेवा में,
प्रबन्धक महाशय, दिनाङ्कः 17 जुलाई 2010
फ़ैमीलि क्रेडीट लिमीटेड,
कोलकाता.
विषयः एन.ओ.सी. मिलने में बिलम्ब/ लोन नम्बर. 32308
महोदय,
1) मैं, जिव लाल शर्मा, सिलीगुडी, जनवरी 2006 में एक कार खरीदने का निश्चय किया था.
2) कलिम्पोङ्ग निवासी सन्तोष कुमार गुप्ता नामक मेरे एक दोस्त ने अपना सैन्ट्रो कार मुझे बेचने के लिए राजी हो गए. उक्त सैन्ट्रो कार उस समय बर्धवान रोड सिलीगुडी स्थित एपिजे फ़ायनान्स् ग्रुप के अधिन लोन पर था, जिसका लोन नम्बर था 32308 सन्तोष कुमार गुप्ता ने 6606 रूपये के 36 चैक एपिजे फ़ायनन्स् को दे रखे थे, जिनमें से केवल एक चैक ही क्लियर हुआ था. सन्तोष कुमार गुप्ता के अनुसार, बांकि के 35 किस्त, यदि मैं 35 महिने में एपिजे कम्पनी को अदा करता हूँ, तो वह कार मेरी हो जाएगी.
3) 11 फ़रवरी 2006 के दिन हम दोनो बर्धवान रोड स्थित एपिजे के आफ़िस गए. और हमारी इस आसय की जानकारी श्री देवाशिश नामक वहाँ के एक अधिकारी को बताया गया. श्री देवाशिश के मुतविक 6606 रूपये के 35 किस्त अदा करने के बाद मैं कार ले जा सकता हूँ, श्री देवासिश नामक अधिकारी ने और बताया की, यदि मैं निर्धारीत समय अर्थात 35 महिने से पहले पुरा किस्त अदा करता हूँ तो मुझे ब्याज मे छुट भी मिल सकती है.
4) तय हुआ की मैं, हर महीने नकद किस्त अदा करूँगा और् एपिजे वाले 35 चैक मे से एक भी चैक बैंक में नहीं भेजेंगे.
5) अपिजे फ़ायनान्स् ग्रुप लिमीटेड से कम्पनी का नाम फ़ैमिली क्रेडीट लिमीटेड हुआ. जल्दी किस्त अदा करने के लिए मैं हर महिने ज्यादा रकम अदा करता रहा. 5 मई 2008 को मैने अपना 20000 रूपये का किस्त पानी टण्की मोड, सेभोक रोड, सिलीगुडी स्थित फ़ैमिली क्रेडीट लिमीटेड के अफ़िस में जमा करने के बाद श्री देवाशिश से 'बैलेंस' जानना चाहा, तो, आज तक नाहीं मुझे 'बैलेंस' बताया गया और नाही सन्तोष कुमार गुप्ता के पक्ष में एन्.ओ.सी. जारी किये.
6) हेड अफ़िस का ई-मेल हासील करने करने के लिए मैनें काफ़ि कोशीश कि, पर किसीने मेरी मदद नहीं की. आज मुझे किसी नेट से यह पता मिला.
7) मैं 100% विकलाँग हूँ, ज्यादा दौड भाग नहीं कर सकता, आपके यहाँ के अधिकारी मेरी मदद नही करते, कृपया, लोन नम्बर 32308 का बैलेंस बताया जाय. मुझे और कितने देने होंगे, या नहीं देने होंगे. मै आपका आभारी रहूँगा.
धन्यवाद,
आपका आभारी
जिवलाल शर्मा
09733083431(m)


LinkBack URL
About LinkBacks
Submit Complaint..
