दिनांक : ११.११.०९ को मैंने १५०० नं. पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि ब्रोड बैंड बार-बार बन्द हो रहा है। सर्विस सही नहीं मिल रही है। शिकायत सं. ६७४६६२५ है। एक कर्मचारी आया और यह कह कर चला गया कि लाइन की प्रोबलम है। लाईनमैन आकर ठीक कर जायेगा। इसके बाद कोई नहीं आया। मैं बुरी तरह से परेशान हो गया तो फिर से मैंने १५०० नं. पर दि. ०६.१२.०९ को ६८१२८१३, दि. ०७.१२.०९ को ६८१५३४६, दि. ०८.१२.०९ को ६८१७८१३, एवं दि. ०९.१२.०९ को ६८२०१९१ को फिर से शिकायतें दर्ज करवाई लेकिन अभी तक ब्रोड बैंक ठीक नहीं किया है। दुःख की बात तो ये है कि १५०० नं. से बताया जाता है कि ब्रॉड बैंड की शिकायत का समाधान कर दिया गया है। कृपया तत्काल समस्या का समाधान करें और ११.११.०९ से आज तक का किराया माफ करें। अन्यथा मजबूर होकर मुझे कानूनी कार्यवाही करनी पड़ेगी।-डॉ. पुरुषोत्तम लाल मीणा, फोन नं. ०१४१-२२२२२२५, जयपुर। इस सम्बन्ध में , मेरे मोबाइल नं. ०९८२८५०२६६६ पर सम्पर्क करें।